देश

सड़क से संसद तक संग्राम: अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान, CJP प्रदर्शन के बीच हिरासत में लिए गए कई सपा सांसद

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। एक ओर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, वहीं दूसरी ओर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शनकारियों के संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। दिल्ली में छात्रों की आवाज उठा रहे समाजवादी पार्टी के कई सांसदों को गिरफ्तार भी किया गया है। आज दिनभर क्या-क्या घटनाक्रम हुए, पढ़िए-

सीजेपी के संसद मार्च के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह से की मुलाकात
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इसी दौरान सीजेपी के आह्वान पर हजारों लोगों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि धर्मेंद्र प्रधान ने संसद भवन परिसर स्थित अमित शाह के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। हालांकि, इस बैठक में क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी तुरंत सामने नहीं आई।

संसद का मानसून सत्र पहले दिन पांच बार स्थगित
सबसे पहले संसद के मानसून सत्र के बारे में जानते हैं कि आज क्या-क्या हुआ है। आज मानसून सत्र का पहला दिन था। विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही पांच बार स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी और नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा की मांग को लेकर अड़ा रहा। विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार बाधित हुई।

 

सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे गए
शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी। संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया। इसके चलते दिल्ली में संसद परिसर के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षाकर्मी हाई अलर्ट पर हैं।

वहीं, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के कहने पर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी। सोनम वांगचुक अभी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। दीपके ने यह उपवास तब शुरू किया था, जब 18 जुलाई को वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी 21 दिन की भूख हड़ताल के कारण उन्हें चिकित्सा सहायता की जरूरत थी।

गिरफ्तार किए गए समाजवादी पार्टी के सांसद?
उधर, समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज उठा रहे उनके कई सांसदों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी शामिल हैं। सपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, दिल्ली में छात्रों की आवाज उठा रहीं लोकसभा सांसद डिंपल यादव व अन्य सपा सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाना, साथ ही छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है।

अखिलेश यादव का सरकार पर क्या आरोप लगाए?
  • समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उनके सांसदों को थाने में रखा गया है, जबकि बाहर बच्चों को पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा, यह कैसी सरकार है? आप बच्चों की बात सुनना नहीं चाहते।
  • उन्होंने कहा कि अगर नीट परीक्षा हुई और उसमें गड़बड़ी हुई तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? किसकी विश्वसनीयता दांव पर है? इसकी तैयारी कराने की जिम्मेदारी किसकी थी?
  • अखिलेश यादव ने कहा, आप खुद को ‘विश्वगुरु’ बनने की बात करते हैं। दावा करते हैं कि दुनिया ‘अमृत काल’ में है, लेकिन अपने ही मंत्रियों को नहीं हटा पा रहे हैं। आपने न तो नौकरी दी और न ही रोजगार दिया। अगर रोजगार दिया होता तो क्या बच्चे सड़कों पर उतरते?
  • उन्होंने कहा, अभी सबसे बड़ा सवाल यह है कि नीट के छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और जो छात्र प्रदर्शन करने के लिए यहां आए हैं, उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए।
  • सपा सांसद ने कहा, जब लोग विरोध प्रदर्शन के लिए बैठते थे, तब अंग्रेज भी उनकी बात सुनते थे। इसी वजह से आज पूरी दुनिया में गांधी जी का सम्मान किया जाता है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन का रास्ता दिखाया।
  • उन्होंने कहा कि तरह से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है, उम्मीद है कि सरकार का अंत किसी ‘सम्मानजनक विदाई’ के रूप में न हो।
संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों से झड़प में दिल्ली पुलिस का उप-निरीक्षक घायल
संसद मार्ग के पास आज पहले प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प में दिल्ली पुलिस का एक उप-निरीक्षक घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी ने बताया, हम बैरिकेड के पास खड़े थे। प्रदर्शनकारियों की ओर से हम पर पत्थर फेंके गए।
हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके?

सीजेपी के प्रदर्शनके साथ ही मध्य दिल्ली के बड़े हिस्सों में जाम की स्थिति बन गई। सीजेपी के प्रवक्ता ने बताया कि अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उन्हें पीट रही है। हम सांसदों से अपील करते हैं कि वे सड़क पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में खड़े हों।

सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज
अभिनेता और कार्यकर्ता प्रकाश राज सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों के बीच संविधान की प्रति लहराई, जिस पर लोगों ने जोरदार नारे लगाकर उनका स्वागत किया।
गुजरात में CJP के ‘संसद चलो’ मार्च और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन, कई हिरासत में

गुजरात के कई शहरों में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ‘संसद चलो’ मार्च और कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। अहमदाबाद में, पुलिस ने लॉ गार्डन पर इकट्ठा हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया, क्योंकि उनके पास प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सूरत, जूनागढ़ और भावनगर जैसे शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने CJP के समर्थन में टी-शर्ट पहनी हुई थी और वांगचुक तथा उनके अनशन का समर्थन करते हुए बैनर लहराए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में संविधान की प्रतियां भी ले रखी थीं।

lokpravakta

Yogesh Mishra is a Reporter at Lok Pravakta, where they cover the latest developments across India with a commitment to factual, unbiased, and responsible journalism. Their reporting focuses on breaking news, government policies, politics, social issues, education, crime, business, health, technology, sports, and local developments. Every report is prepared after verifying information from reliable sources and presenting it in a clear and balanced manner. Areas of Coverage National News State & Local News Politics & Government Crime & Public Safety Business & Economy Education Health Technology Sports Entertainment Editorial Commitment The reporter follows the editorial standards of Lok Pravakta, emphasizing accuracy, fairness, transparency, and public interest. Every story is reviewed to ensure it meets professional journalistic practices. :contentReference[oaicite:0]{index=0} Contact Organization: Lok Pravakta Email: [email protected] Location: Raipur, Chhattisgarh, India Readers can follow this reporter's latest articles on Lok Pravakta for verified news, in-depth reporting, and timely updates on issues that matter to the public.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button