छत्तीसगढ़

श्रम मंत्री देवांगन ने श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

रायपुर।प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शनिवार दोपहर शंकर नगर स्थित श्रम कल्याण मण्डल कार्यालय में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के लाखों श्रमिकों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री देवांगन ने श्रम कल्याण मंडल के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

lokpravakta

LokPravakta.in हिंदी की एक विश्वनीय व विशिष्ट न्यूज़ वेबसाइट है जो स्वस्थ पत्रकारिता के साथ ही सामाजिक मूल्यों व सरोकारों पर जोर देती है।

Related Articles

Back to top button