देश

‘इतना अहंकार ठीक नहीं, ये मोदी सरकार की हार’; वांगचुक को हटाने पर केजरीवाल केन्द्र पर हमलावर

जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील कर रही है। जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद फूट-फूटकर रो पड़े। साथ ही अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। अभिजीत दीपके ने कहा, ‘अगर उन्हें लगता है कि सोनम वांगचुक  को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे। दीपके ने कहा कि  अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस घृणित कृत्य के बाद अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे। वहीं सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर सियासत भी गर्म हो गई है। अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने केन्द्र पर निशाना साधा है।

सोनम वांगचुक के साथ जबरदस्ती मोदी सरकार की हार-केजरीवाल  
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। उन्हें (सोनम वांगचुक) जबरन उठाने की बजाय, मोदी सरकार को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिए थी। कॉकरोच आंदोलन को कुचलने की बजाय, देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था सुधारो, सोनम वांगचुक के साथ ज़बरदस्ती मोदी सरकार की हार है।

दुनिया और देशभर में सोनम वांगचुक को लेकर गहरी चिंता- अखिलेश 
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- सोनम वांगचुक को ‘बल-प्रयोग’ करके, जबरदस्ती उनको आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय समाचार है। आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर में पूरे देश और संपूर्ण विश्व में फैल चुकी है। सारी दुनिया और देशभर में सोनम वांगचुक को लेकर गहरी चिंता है और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश भी। जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए।

केंद्र सरकार पर संजय सिंह का हमला
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, ये क्या गुंडागर्दी चल रही है? मोदी जी ये सत्ता का अहंकार लंबे समय तक नही चलता। जिस युवा पर लठ्ठ चला रहे हो, यही आपका तख्त उखाड़ेगा। एक शख्स सोनम वांगचुक जो पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर है, उनकी मांगें सुनने के बजाय उसको जबरन गिरफ्तार करके हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।’

‘सोनम वांगचुक अभी भी भूख हड़ताल पर हैं’
सोनम वांगचुक की पत्नी ने खुलासा किया है कि सोनम अभी भी भूख हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों को उन्हें इलेक्ट्रोल देने से मना किया है। वो किसी दूसरे लैब से भी सोनम की जांच करवाएंगी, क्योंकि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां से डिस्चार्ज करवाकर उन्हें किसी विश्वसनीय अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।

प्रशासन और पुलिस पर सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप

सोनम वांगचुक की पत्नी का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस सोनम वांगचुक के मेडिकल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहे हैं और उन्हें उस कमरे में फोन ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जहां सोनम को रखा गया है। वकील और निजी डॉक्टरों को अब अंदर जाने की अनुमति है।

अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे: अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, ‘अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस घृणित कृत्य के बाद अब हम पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।’

lokpravakta

Yogesh Mishra is a Reporter at Lok Pravakta, where they cover the latest developments across India with a commitment to factual, unbiased, and responsible journalism. Their reporting focuses on breaking news, government policies, politics, social issues, education, crime, business, health, technology, sports, and local developments. Every report is prepared after verifying information from reliable sources and presenting it in a clear and balanced manner. Areas of Coverage National News State & Local News Politics & Government Crime & Public Safety Business & Economy Education Health Technology Sports Entertainment Editorial Commitment The reporter follows the editorial standards of Lok Pravakta, emphasizing accuracy, fairness, transparency, and public interest. Every story is reviewed to ensure it meets professional journalistic practices. :contentReference[oaicite:0]{index=0} Contact Organization: Lok Pravakta Email: [email protected] Location: Raipur, Chhattisgarh, India Readers can follow this reporter's latest articles on Lok Pravakta for verified news, in-depth reporting, and timely updates on issues that matter to the public.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button