देश

विपक्ष ने मुंबई में प्रदर्शनकारी युवती से बदसलूकी पर पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

मुंबई: महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के विरोध में मुंबई में हुए प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर एक प्रदर्शनकारी युवती के साथ बदसलूकी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस की मुबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को डराया-धमकाया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। गायकवाड़ ने ‘एक्स’ पर मुंबई के दादर में हुए प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया, जिसमें सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारी युवती को पकड़ता और उसके साथ हाथापाई करता दिखाई दे रहा है।

लोकसभा सदस्य गायकवाड़ ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ”प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर आंदोलन जारी है। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान एक युवती के साथ जो हुआ, वह बेहद दर्दनाक है। एक तरफ ‘लाडकी बहिन’ की बात करना और दूसरी तरफ युवतियों के साथ ऐसा व्यवहार करना बिल्कुल गलत है। छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार होना शर्मनाक है। छात्रों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है।”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने भी उसी प्रदर्शन का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, ”…यह व्यक्ति कौन है? यदि वह पुलिसकर्मी है, तो उसे तत्काल निलंबित किया जाए या पुलिस बल से बर्खास्त किया जाए। उसके खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जाए। वह महाराष्ट्र पुलिस पर कलंक है।” नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर छात्र और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी।

lokpravakta

Yogesh Mishra is a Reporter at Lok Pravakta, where they cover the latest developments across India with a commitment to factual, unbiased, and responsible journalism. Their reporting focuses on breaking news, government policies, politics, social issues, education, crime, business, health, technology, sports, and local developments. Every report is prepared after verifying information from reliable sources and presenting it in a clear and balanced manner. Areas of Coverage National News State & Local News Politics & Government Crime & Public Safety Business & Economy Education Health Technology Sports Entertainment Editorial Commitment The reporter follows the editorial standards of Lok Pravakta, emphasizing accuracy, fairness, transparency, and public interest. Every story is reviewed to ensure it meets professional journalistic practices. :contentReference[oaicite:0]{index=0} Contact Organization: Lok Pravakta Email: [email protected] Location: Raipur, Chhattisgarh, India Readers can follow this reporter's latest articles on Lok Pravakta for verified news, in-depth reporting, and timely updates on issues that matter to the public.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button