‘दंगा कराने वालों को ‘जिन्ना’ पसंद, हमें गन्ना पसंद है’, शामली-बिजनौर में जमकर बरसे योगी
शामली/बिजनौर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ने की खेती के लिए प्रसिद्ध बिजनौर आज तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में हाईवे, रेलवे, मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं और गन्ना किसानों को समय पर भुगतान भी मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्हें बिजनौर का विकास दिखाई नहीं देता, उन्हें जिले की बदलती तस्वीर देखने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि जरूरत पड़े तो बिजनौर का चर्चित तेंदुआ भी दिखा दीजिए, शायद तब उन्हें यहां का विकास नजर आए।
समाज को बांटने की राजनीति करने वालों से सावधान रहें’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जाति के नाम पर समाज को बांटने का काम करते हैं और अलग-अलग वर्गों के बीच दूरी पैदा करने की कोशिश करते हैं।
हमारा उद्देश्य समाज को जोड़ना है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का एजेंडा समाज में विभाजन पैदा करना नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना ही सरकार की प्राथमिकता है। इसी उदबोधन के साथ सीएम ने अपना संबोधन समाप्त किया। इसके बाद सीएम योगी मुरादनगर के लिए रवाना हो गए।
बिजनौर की दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए करीब 1000 करोड़ की परियोजनाओं का जिक्र
विस्थापित परिवारों को पट्टे देने का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने पिछले दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि पड़ापुर क्षेत्र में पाकिस्तान और बांग्लादेश से विस्थापित करीब 3000 लोगों को जमीन के पट्टे उपलब्ध कराने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ये लोग लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहे थे।
विभाजन और विस्थापितों का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के विभाजन का असर कई परिवारों ने झेला। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य दिया’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर सरकार ने गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को भुगतान के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था, जबकि अब सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।
2017 से पहले की कानून-व्यवस्था का किया जिक्र, कहा- दंगा कराने वालों को जिन्ना पसंद है, हमें गन्ना पसंद है
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बिजनौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय अपराध और माफिया का दबदबा था, जबकि आज सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास को गति मिली है।
सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसा बिजनौर चाहते थे जो गुंडों, अपराधियों और माफियाओं के कब्ज़े में रहे। वे समाज को बांटने की राजनीति करते हैं। लेकिन हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद है, इसलिए हमारी प्राथमिकता गन्ना किसान और गन्ने का मूल्य बढ़ाना है।
सीएम योगी बोले-गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक ले जाएंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिजनौर के विकास को नई गति दे रही है। उन्होंने घोषणा की कि गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार हरिद्वार तक किया जाएगा, जिससे बिजनौर को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
बिजनौर में नर्सिंग कॉलेज बनेगा, बेटियों को मिलेगा बड़ा फायदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजनौर में मेडिकल कॉलेज के बाद अब नर्सिंग कॉलेज का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे जिले की बेटियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा व रोजगार के अवसर मिलेंगे।
2017 से पहले की सरकारों पर साधा निशाना
बिजनौर की पहचान किसानों, युवाओं और कारीगरों से’
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजनौर की समृद्धि यहां के अन्नदाता किसानों, युवाओं, व्यापारियों और कारीगरों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले की यही विशेषताएं उसे प्रदेश के अन्य जिलों से अलग पहचान दिलाती हैं।
नौ साल पहले वाला बिजनौर और आज का बिजनौर अलग है: सीएम योगी
जनप्रतिनिधि तय करते हैं विकास की दिशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का पैमाना लखनऊ में नहीं, बल्कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि तय करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार सड़क, पुल और अन्य विकास कार्यों की योजना बनाते हैं, जबकि सरकार उनके लिए धन उपलब्ध कराती है।



