देश

दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन बंद, उपद्रव करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में अब तक 10 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने बताया कि पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में चार, कनॉट प्लेस पुलिस थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा मंदिर मार्ग, बाराखंबा रोड और कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशनों में भी एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है।

सीजेपी ने सोनम वांगचुक से की अनशन समाप्त करने की अपील
सीजेपी ने सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी किया। जिसमें लिखा, ‘आपके बलिदान ने एक पीढ़ी को प्रेरित किया है। हम आपसे विनम्रतापूर्वक निवेदन करते हैं कि आप अपना अनशन समाप्त करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हम वादा करते हैं कि परीक्षा में न्याय की लड़ाई तब तक और भी अधिक मजबूती से जारी रहेगी जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। हम इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।’

हम युवाओं के साथ खड़े हैं: अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) अलग से संयुक्त विरोध प्रदर्शन करेंगी। तो केजरीवाल ने कहा, “हम इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवाओं के सहयोगी हैं। हमें अलग से विरोध प्रदर्शन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम युवाओं के साथ खड़े हैं।”

सीजेपी का दावा- जेपी नड्डा हमसे बात करना चाहते हैं
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास कहते हैं, ‘आज सुबह पुलिस ने हमसे फिर संपर्क किया और बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हमसे बात करना चाहते हैं। उन्होंने हमें अपने आवास पर बुलाया, लेकिन हमने साफ इनकार कर दिया। हम किसी के घर या दफ्तर नहीं जा रहे हैं। यहां जनता दरबार लगा हुआ है, और अगर मंत्रियों को बात करनी है, तो उन्हें जनता के पास आना चाहिए। चर्चा जंतर-मंतर पर होनी चाहिए। साथ ही, हम समझदार लोग हैं। अगर सरकार को प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा की चिंता है, तो हम जंतर-मंतर के पास किसी तटस्थ स्थान पर मिलने को तैयार हैं। हमें अभी तक उनकी ओर से जवाब का इंतजार है।”

वे आगे कहते हैं, “सरकार को हमारी मांगों को मानने का इरादा होना चाहिए। हमें व्यर्थ की चर्चाओं के लिए बुलाने का कोई मतलब नहीं है। हमारा समय कीमती है। हजारों लोग अभी भी प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं, और हमें उसे भी संभालना है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह वास्तव में हमसे बातचीत करना चाहती है।’

…तब भी दिल्ली पुलिस ने संयम दिखाया: बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, ‘सीजेपी और दूसरी पार्टियों ने जो आंदोलन शुरू किया था, उसे स्टूडेंट आंदोलन बताया गया था। इस आंदोलन को लेकर सरकार का रवैया सेंसिटिव रहा है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें (अभिजीत दिपके) एयरपोर्ट पर ही परमिशन दे दी थी। वह परमिशन शाम 5 बजे तक वैलिड थी। लेकिन ये प्रोटेस्टर वहीं डटे रहे। उन्होंने 21 दिन तक जंतर-मंतर पर धरना दिया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए कोई एक्शन नहीं लिया। सरकार ने अपने लेवल पर कोई लापरवाही नहीं होने दी और जब तक प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण रहा, उसे चलने दिया। 20 जुलाई को उन्होंने कहा ‘संसद चलो’। लोकतंत्र में इंस्टीट्यूशन की वैल्यू होती है। जब बिना किसी परमिशन के पार्लियामेंट को घेरा गया, तब भी दिल्ली पुलिस ने संयम दिखाया।’

आरएमएल में भर्ती 21 वर्षीय युवती की हालत में सुधार
संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए 21 वर्षीय युवती का इलाज नई दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में चल रहा है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही थी। आज अस्पताल की तरफ से जानकारी दी गई है कि युवती की हालत में सुधार देखा गया है। इलाज शुरू होने के बाद से उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है और इलाज करने वाली टीम की कड़ी निगरानी में उसे व्यापक चिकित्सा देखभाल मिल रही है। वह वर्तमान में आरएमएल अस्पताल में इस घटना से संबंधित भर्ती एकमात्र मरीज है। उसे सभी आवश्यक उपचार और निरंतर निगरानी प्रदान की जा रही है।

राजीव चौक, जनपथ समेत 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय समेत 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी ने इसकी जानकारी दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से ये मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

1.लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केंद्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम

lokpravakta

Yogesh Mishra is a Reporter at Lok Pravakta, where they cover the latest developments across India with a commitment to factual, unbiased, and responsible journalism. Their reporting focuses on breaking news, government policies, politics, social issues, education, crime, business, health, technology, sports, and local developments. Every report is prepared after verifying information from reliable sources and presenting it in a clear and balanced manner. Areas of Coverage National News State & Local News Politics & Government Crime & Public Safety Business & Economy Education Health Technology Sports Entertainment Editorial Commitment The reporter follows the editorial standards of Lok Pravakta, emphasizing accuracy, fairness, transparency, and public interest. Every story is reviewed to ensure it meets professional journalistic practices. :contentReference[oaicite:0]{index=0} Contact Organization: Lok Pravakta Email: [email protected] Location: Raipur, Chhattisgarh, India Readers can follow this reporter's latest articles on Lok Pravakta for verified news, in-depth reporting, and timely updates on issues that matter to the public.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button