देश
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर से थानेदार बोले- ‘राजनीति दिखा रहे हैं’? उपचुनाव से पहले क्यों हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा?
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले पटना में भारी राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। जन सुराज के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रशांत किशोर देर रात अपने समर्थकों के साथ जक्कनपुर थाने पहुंच गए। वहां उनकी एक पुलिस अधिकारी से तीखी बहस हुई, जिसमें ‘वर्दी उतारने’ और ‘पॉलिटिक्स दिखाने’ जैसी बातें भी हुईं।

