देश
भाजपा का तीसरा सर्वे भी पूरा, एक बाकी, इन सीटों पर सबसे ज्यादा चर्चाओं में नाम; सर्वेक्षण में ये रहे सवाल
मुरादाबाद: यूपी विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद जिले में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा के तीसरे चरण का सर्वे पूरा हो चुका है। तीन चरणों में जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 20 दावेदारों के नाम सबसे सामने आए हैं। मुरादाबाद नगर, देहात, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा में तीन-तीन और कांठ-बिलारी में चार-चार नाम लोगों के बीच चर्चा में है। इसमें मौजूदा विधायकों से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक शामिल हैं।
